बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- जिले में खाद की कालाबाजारी हुई तो खैर नहीं फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखे योजनाओं का लाभ कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीडीसी ने दिया अधिकारियों को आदेश फोटो 7मनोज03: कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक करते डीडीसी संजय कुमार व अन्य अधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। किसानों के हक की हकमारी और खाद की कालाबाजारी जिले में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की जो भी कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाएं हैं, उनका सीधा लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचना चाहिए और यह काम सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। यह सख्त हिदायत उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में मंगलवार को हुई जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी है। खाद-बीज की न हो किल्लत: ...