शामली, मार्च 6 -- खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद प्रशासन ने जनपद के उन लोगों का विवरण जुटाने की कवायद तेज कर दी है जो वर्तमान समय में ईरान, इजराइल तथा अन्य खाड़ी देशों में रह रहे हैं। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि जनपद के कितने लोग इन देशों में हैं। इन सभी का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जनपद में सऊदीअरब एवं खाड़ी देशों में करीब दो हजार से अधिक लोग रह रहे है। वहां पर वह नौकरी पेशे के लिए गए है और विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे है। इनमें जलालाबाद से सैकड़ों युवा विभिन्न खाड़ी देशों में है। इसके अलावा कैराना, कांधला झिंझाना, चौसाना, शामली थानाभवन से लोग गए है। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय इसकी सही जानकारी जुटान...