गुमला, जून 11 -- गुमला संवाददाता खरीफ फसलों की बुआई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन जिले के कई प्रखंडों में किसानों को अब तक धान, मड़ुआ, उड़द और मकई के बीज उपलब्ध नहीं हो सके हैं। कृषि विभाग और लैंप्स में बीज नहीं पहुंचने के कारण किसान लगातार कृषि कार्यालय,बीटीएम कार्यालय और लैंप्स का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। समय पर बीज नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और मानसून की सक्रियता के साथ बुआई का उपयुक्त समय शुरू हो रहा है।किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष जून के पहले सप्ताह से ही धान, मकई और मड़ुवा के बीज का वितरण शुरू हो गया था। इस बार जून का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। कई किसानों ने मड़ुवा और मकई की खेती के लिए खेतों की जुताई कर तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन बीज ...