जिले में खतरे के निशान से नीचे बह रही गंडक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर उत्तर बिहार में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। खासकर गंडक नदी के किनारे बसे इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। इस बीच जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में गंडक नदी के जलस्तर का जारी आंकड़ा राहत देनेवाला है। जिले में यह नदी अभी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। हालांकि नदी का जलस्तर पूर्वी चम्पारण की सीमा से सटे डुमरिया घाट और वैशाली जिले की सीमा से लगे लालगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। विभाग द्वारा शाम 8.30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार रेवा घाट में गंडक खतरे के निशान से 1.15 मीटर नीचे 53.26 मीटर पर बह रही थी, जबकि लालगंज में यह लाल निशान से 0.08 मीटर ऊपर 50.58 मीटर पर थी। यह भी पढ़ें- गंडक में बहकर आ रहे सिलेंडर, कपड़े और घरेलू सामान वहीं डुमरिया घाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.