खगडि़या, सितम्बर 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में बागमती एवं कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। हालांकि बागमती नदी अभी भी अपने उच्चतम बाढ़ स्तर से 1.53 मीटर नीचे बह रही है। वहीं कोसी नदी अपने उच्चतम बाढ़ स्तर से 1.16 मीटर नीचे बह रही है। पिछले 12 घंटे में बागमती नदी के जलस्तर मे 18 सेंटीमीटर तथा कोसी नदी के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि की दर में कमी आई है। इधर डीएम विक्रम विरकर ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर, तटबंधों तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में कोसी व बागमती नदियों के...