बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- जिले में केरोसिन की नहीं हो रही आपूर्ति, नहीं बनता स्टोव पर खाना ग्रामीण इलाकों में लकड़ी व उपला आसानी से हो जाता है उपलब्ध पीडीएस दुकान को नहीं किया गया है केरोसिन की आपूर्ति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पीडीएस दुकानों में कई साल से केरोसिन की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्टोव भी बाजार से लगभग गायब हो चुके हैं। एकाध घर में पुराना स्टोव है, लेकिन, उसपर खाना नहीं बनाया जाता। रहुई प्रखंड के सुभाष कुमार, सीमा देवी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव-देहात में आसानी से लकड़ी व उपला उपलब्ध हो जाता है। गरीब परिवार लकड़ी व उपला से ही भोजन बनाते हैं। पीडीएस दुकान में जब केरोसिन मिलता था, तब लोग इसकी खरीदारी करते थे। लोगों के घरों में स्टोव भी रहता था। केरोसिन की आपूर्ति बंद होने व बिजली की निर्बाध आपूर्ति होने से के...