सहरसा, मार्च 23 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शनिवार की शाम हुई आंधी बारिश से हुए फसल नुकसान का आकलन करने में कृषि विभाग जुट गए हैं। सोमवार से सभी अंचल तहत आंधी बारिश से कौन सी फसल किस किसानों की कितने एकड़ में बर्बाद हुई है इसका आकलन शुरू किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विभाग से फसल क्षति आकलन का आदेश दिया गया है। सभी अंचल के सीओ सहित संबंधित कृषि विभाग के पदाधिकारी कर्मी को सोमवार से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। डीएओ ने बताया कि आंधी से जिले में फसल की बर्बादी हुई है। जिसका वास्तविक रिपोर्ट विभाग को भेजा जाएगा। जानकारी अनुसार जिले में आंधी बारिश से मक्का, गेहूं और आम सहित अन्य फसलों का काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि मक्का की फसल बड़ा हो गया, मोची भी आ गया और आंधी से सभी फसल जमीन पड़ धर...