चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में कुश्ती संघ को अधिकारिक तौर पर मान्यता मिल गई है। जिसमें सर्वसम्मति से राकेश द्विवेदी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे कुश्ती कला को नई दिशा और पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल से जोड़ना है। जिले में विभिन्न स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पहलवानों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...