भभुआ, अप्रैल 13 -- 'नो स्क्रीन डे' अभियान चलाकर मोबाइल व टीवी के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है विद्यालयों में रैली, प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच व किचन गार्डन जैसी होगीं गतिविधियां बोले डीपीओ, स्कूलों में 23 अप्रैल तक तय कार्यक्रमों का होगा शत-प्रतिशत पालन (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में 'पोषण पखवाड़ा' कार्यक्रम को ले अभियान को तेज कर दिया गया है। यह अभियान 23 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- "सही पोषण से देश रोशन" के नारों के साथ पोषण जागरुकता रथ रवाना जिला स्तर से जारी पत्र के आलोक में सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को कार्यक्रम का श...