औरंगाबाद, जून 20 -- खाद की किल्लत को देखते हुए किसान खाद खरीदने में जुटे हुए हैं। इसका फायदा विक्रेता उठा रहे हैं। किसान पहले से ही खाद खरीदकर स्टॉक कर लेना चाह रहे हैं और विक्रेता उन्हें डरा कर अधिक कीमत वसूल रहे हैं। जिस यूरिया बैग की कीमत 266 रुपये है, उसे 370 रुपये तक बेचा जा रहा है। इसी तरह डीएपी 18 सौ रुपये में मिल रहा है। जिले में कई जगहों पर किसान इसकी शिकायत कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में किसानों को महंगी कीमत पर मिल रही है खादखाद की उपलब्धता बिस्कोमान में खाद की उपलब्धता नहीं है और नतीजतन खरीदार निजी दुकानों पर जा रहे हैं। दुकानों पर मनमाने तरीके से खाद की बिक्री की जा रही है। किसानों का कहना है कि दुकानदार उन्हें कह रहे हैं कि आगे खाद की उपलब्धता होगी या नहीं, इसके बारे में वे नहीं जानते हैं। अभी खाद लेना है तो ले लें। बताया...