चंदौली, जून 30 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। मानसून का समय हो गया है लेकिन अभी जिले में पूरी तरह से उसकी दस्तक नहीं हुई है। पिछले कई दिनों से धूप छावं चल रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। यह जरूर है कि जिले में शहाबगंज सहित आसपसपा के इलाके में रविवार देर रात तेज हवा, गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन पीडीडीयू नगर सहित चंदौली, चहनियां, पड़ाव, सकलडीहा और धानापुर इलाके में अभी बारिश की बूंदे नहीं पड़ी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शाहकुंड में हुई हल्की बारिश से मिली राहत सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते धूप से लोगों को राहत तो मिली लेकिन इसी में बिजली की मनमानी कटौती और उमसभरीगर्मी ने लोगों को ब...