बांका, मई 3 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2026 पूरी तरह से डिजिटल मोड में होगा। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारिंग तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत की सरकार चुनने की दिशा में पहली औपचारिक प्रक्रिया को फाइनल टच दिया जा रहा है। निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण, जनसंख्या सत्यापन और आरक्षण रोस्टर के लिए महत्वपूर्ण प्रपत्र - 1 का प्रकाशन सोमवार को होगा। इसके लिए जनगणना 2011 के आधार पर प्रपत्र - 1 तैयार किया गया है। इसी आधार पर पंचायतों, वार्डों, पंचायत समिति क्षेत्रों और जिला परिषद सीटों का निर्धारण और आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले के सभी प्रखंडों में प्रपत्र - 1 का प्रारूप प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। जिसे पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चिपक...