खगडि़या, जून 15 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 13 परीक्षा केन्द्रों पर 17 व 24 जून को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में करीब 10 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना है। अब 17 जून व 24 जून को दो पाली में परीक्षा होगी। जबकि आगामी 26 जून को एक पाली में ही परीक्षा ली जाएगी। बता दें कि शहर स्थित रोज बड एकेडमी, बापू मिडिल स्कूल बलुवाही, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बछौता, जेएनकेटी इंटर स्कूल, पीएम श्री प्लस टू स्कूल खगड़िया, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सन्हौली, संत जेवियर्स हाईस्कूल, एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल जूनियर शाखा, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल चन्द्रनगर, महिला कॉलेज व कोशी कॉलेज केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में कल व 26 जून को दो पालियों में आयोजित होगी सिपा...