कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में स्कूलों की लापरवाही के कारण बच्चों का अपार आईडी अर्थात ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री बनाने की गति काफी धीमी है। दूसरी ओर, विभाग की ओर से 30 जून तक शत-प्रतिशत बच्चों का अपार बनाने का निर्देश जारी किया है। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में कुल एक लाख 53 हजार बच्चे नामांकित हैं। इन सभी बच्चों का कई माह से अपार आईडी बनाने का निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से दिया जा चुका है। इन बच्चों का अपार आई बनना अनिवार्य है, लेकिन अभी तक जिले में 93 हजार बच्चों का ही अपार बन पाया है। विभाग के अनुसार, अभी करीब 60 हजार बच्चों का अपार आईडी नहीं बन पाया है। आधार कार्ड नही होने से परेशानी यह भी पढ़ें- 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा के निबंधन के लिए अपार अनिवार्यआधार कार...