अमरोहा, फरवरी 18 -- अमरोहा। जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुबह से पुलिस-प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर अलर्ट मोड पर रहे। सचल दल केंद्रों का दौरा करते नजर आए। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट स्तर से सतर्कता बरती जा रही है। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा पर नजर रखी जा रही है। जनपद के 68 परीक्षा केंद्रों पर 51277 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा देंगे। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। सुबह सात बजे के बाद से छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले प्रवेश दिया गया। कॉलेज में प्रवेश से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.