बुलंदशहर, जून 8 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कराई जा रही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। 20 केंद्रों पर पहली में 8,160 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि दूसरी पाली में भी इतने ही परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों का सेंटर जिले में डाला गया है। देर रात परीक्षार्थी पहुंच गए थे। पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू हुई। आठ बजे से परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। सबसे पहले परीक्षार्थियों के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र देखे गए और फिर उनकी बायोमैट्रिक हुई। सॉल्वर गैंग की आशंका को देखते हुए केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के 42 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू तीन जोन में केंद्र बांटे गए हैं। अफसरों...