बांका, जनवरी 25 -- बांका, हिन्दुस्तान टीम। बांका जिले की पहचान अब केवल ऐतिहासिक, सांस्कृतिक या प्रशासनिक केंद्र के रूप में ही नहीं, बल्कि लगातार लगने वाले जाम से जूझते शहर के रूप में भी बनती जा रही है। जिले के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। खासकर शहर के शिवाजी चौक, गांधी चौक, आज़ाद चौक, डोकनिया मार्केट और कटोरिया रोड के जगतपुर जैसे इलाके प्रतिदिन किसी न किसी समय जाम की चपेट में आ ही जाते हैं। साथ ही कटोरिया बाजार, रजौन बाजार, बौंसी बाजार, अमरपुर बाजार भी इस स्थिति से रोजाना गुजरता है। यह स्थिति न सिर्फ आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि प्रशासनिक दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है।शहर में प्रायः मुख्य रूप से शिवाजी चौक से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। सुबह ...