जिले में कई एसडीएम हुए इधर से उधर
प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज। जिले में छह एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश के बाद सभी को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम करछना रहीं आईएएस भारती मीणा को एसडीएम सोरांव, एसडीएम सोरांव न्यायिक रहे तपन मिश्र को एसडीएम करछना, एसडीएम न्यायिक फूलपुर आकांक्षा सिंह को एसडीएम हंडिया, एसीएम प्रथम दिग्विजय सिंह को एसडीएम न्यायिक सोरांव, एसडीएम हंडिया रावेंद्र सिंह को एसडीएम न्यायिक फूलपुर, एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र सिंह को एसीएम प्रथम प्रयागराज का जिम्मा दिया गया है। डीएम के निर्देश पर सभी को ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.