रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग के खिलाफ पुलिस ने वृहद स्तर पर सघन अभियान चलाया। सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। कोतवाली जसपुर में दो ओवरलोड वाहनों के चालान कर उन्हें कोर्ट भेजा गया। काशीपुर में एक वाहन का चालान कर एक को सीज किया गया, जबकि बाजपुर में भी एक चालान और एक वाहन सीज की कार्रवाई हुई। गदरपुर में एक वाहन का चालान कर एक को सीज किया गया। रुद्रपुर कोतवाली में दो ओवरलोड वाहनों के चालान कर सीधे न्यायालय भेजा गया। किच्छा में छह चालान किए गए, जिनमें तीन वाहन सीज और तीन कोर्ट चालान किए गए। खटीमा में छह ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सभी को सीज कर दिया गया। यातायात रुद्रपुर ने दो चालान कर उन्हें कोर्ट भेजा, जबकि यातायात काशीपुर ने ओवरलोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.