नोएडा, फरवरी 28 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शनिवार को समाप्त हो गई। तीन चरणों में लागू की गई योजना का 45 प्रतिशत उपभोक्ता ही लाभ उठा सके । विद्युत निगम ने दिसंबर 2025 में योजना शुरू की थी। जिले में 47 हजार पांच सौ बकायेदार उपभोक्ता चिन्हित किए थे। इन पर विद्युत निगम का 191 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें सात हजार उपभोक्ता ऐसे भी शामिल थे, जिन्होंने कभी बिल जमा ही नहीं किया। करीब 10 हजार उपभोक्ता, बिजली चोरी के मामलों में संलिप्त थे। विद्युत निगम के तमाम प्रयास करने के बावजूद 21 हजार उपभोक्ता ही योजना के तहत पंजीकरण करा सके । इनसे 47 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं बिजली चोरी के मामलों में संलिप्त 2550 उपभोक्ताओं ने ही योजना के तहत पंजीकरण कराया। इनसे साढ़े छह करोड़ रुपये का राजस्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.