आदित्यपुर, जून 30 -- गम्हरिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मंगलवार से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान शुरू हुआ। पहले दिन सभी विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन कार्य प्रारंभ किया गया। झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ, सुपरवाइजर, बूथ लेवल वॉलंटियर्स और मतदाताओं से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाने तथा फॉर्म संग्रहण और सत्यापन की प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया। अभियान के तहत घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए गए और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा आवश्यक संशोधन कराने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- SIR in Jharkhand: झारखंड में ...