हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेण्डरों एवं पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। इस सम्बंध में डीएम अतुल वत्स ने आम जनमानस से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेण्डरों अथवा ईंधन की अनुपलब्धता से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है। यदि किसी नागरिक को घरेलू गैस सिलेण्डर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह जिला पूर्ति अधिकारी अथवा संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी एवं तहसील के पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय में जाकर अपनी समस्या दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में अफवाह फैलाने वाले, घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी करने वालों एवं अफवाह फैलाने वालों...