सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान,ए.सं.। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इंडेन के 30 वितरकों के पास 11,302, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 5,657 तथा हिंदुस्तान गैस के 8 वितरकों के पास 2,833 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार जिले की कुल 48 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 19,792 सिलेंडर उपलब्ध हैं। डीएम ने बताया कि सभी एजेंसियों को प्रतिदिन गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है तथा स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है। पूरे जिले में घरेलू गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, जिसकी विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग भी हो रही है। अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण एवं छापेमारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.