हाजीपुर, अप्रैल 4 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी तारिक रज़ा ने बताया कि जिले में एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। शनिवार को जिले में कुल 9,993 एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त हुआ। सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। वर्तमान में पेट्रोल की उपलब्धता 2,289 किलोलीटर तथा डीजल की उपलब्धता 2,757 किलोलीटर है,जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। 644 प्राप्त शिकायतों में 608 का किया निवारण एलपीजी ग...