गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता जिले में 10 वर्ष तक के बच्चों को मिजल्स और रूबेला (एमआर) का टीका लगाने का विशेष अभियान सोमवार से शुरू होगा। यह टीका खसरे से बचाता है। गोरखपुर समेत 45 जिलों में यह अभियान 27 फवरी तक संचालित होगा। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि खसरा संक्रामक वायरल बीमारी है। यह बाल मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। खसरा श्वसन मार्ग से फैलता है। विश्व में खसरे से होने वाली मौतों में भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खसरे को प्रभावी टीके से रोका जा सकता है। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में एमआर की वैक्सीन 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बार लगाई जाती है। जिसे 9 से 12 महीने तथा 16 से 24 महीने के मध्य दी जाती है। अब प्रदेश के 45 जिलों में अभियान चलाकर 5 से 10 वर्ष के सभी बच्चों को एक डोज एमआर वैक्सीन की दी जाएगी। इसके अन्तर्गत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.