बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलारगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुभारंभ किया। इसी के साथ जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एक साथ टीकाकरण सत्र शुरू किए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में लगभग 40 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीका 14 वर्ष की उन बालिकाओं को लगाया जा रहा है जिनका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका है, लेकिन 15वां जन्मदिन अभी नहीं हुआ है। इस आयु वर्ग में दिया गया एचपीवी टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है, जिसका प्रमुख कारण मानव पैपिलोमा विषाणु संक्रमण माना...