सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसपी अमित रंजन ने एक साथ 12 थानों के थानाध्यक्षों को बदल दिया है। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। जारी आदेश के अनुसार, चार थानाध्यक्षों से थाने की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया है। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले पांच दारोगाओं को पहली बार थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इससे उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। तबादले की इस सूची में कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। जारी सूची के अनुसार, एसपी ने बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी को नगर थाने क...