औरंगाबाद, मार्च 31 -- पेंशन राशि का लाभ लेने वाले लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण कराना है जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च थी। सरकार के निर्देश के बावजूद पेंशन धारक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कर रहे हैं और तिथि भी समाप्त हो गई है। ऐसे में पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले में तीन लाख आठ हजार 438 लाभुक पेंशन धारक के रूप में दर्ज है। इसके आलोक में अभी तक दो लाख नौ हजार 244 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अभी तक 99126 ऐसे लाभुक हैं जिनका जीवन प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। सरकार के द्वारा इसके लिए 31 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन इसके बावजूद लाभुक आगे नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में 28 मार्च को औरंगाबाद की डीएम ने सभी बीडीओ को भी पत्र लिखा है। इसके आलोक में कहा गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के ...