दरभंगा, मई 9 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि इस योजना को जन-जन से जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति अपनाएं। अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि नगर निगम के सभी वार्ड मेंबरों के साथ बैठक करें और इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत करायें। डीएम ने नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत के सभी वार्ड मेंबरों को भी रोस्टर बनाकर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। डीडीसी को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में इस योजना की बैठक के लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 78 हजार अनुदान सरकार प्रदान कर रही है।उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में...