इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- इटावा। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के कृषि आदान व्यापारी सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे।व्यापारियों के द्वारा 12 सूत्रीय मांगों का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी अतरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा गया।जिले में 975 कीटनाशक बीज और फ़र्टिलाइज़र के 975 व्यापारी हैं जो कृषि विभाग से लाइसेंस धारक है सभी हड़ताल में शामिल रहे । एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि एआईडीए देश के खाद बीज और कीटनाशक विक्रेताओं का एक रजिस्टर्ड संगठन है जो लगभग 5 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के सदस्यों के द्वारा पिछले 10 सालों से लगातार कई समस्याओं का सामना किया जा रहा है तथा केंद्र और राज्य सरकारों के संबंधित अधिकारियों तक बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी कोई नि...