प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज। जिले के ग्रामीण इलाकों में 46 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चयनित इन सड़कों की लंबाई एक किलोमीटर से अधिक है। प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। योजना के तहत जिले की अलग-अलग सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी तीन विभागों को सौंपी गई है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को 18 सड़कों, निर्माण खंड-तीन को 12 और निर्माण खंड-चार को 16 सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। विभागों ने चयनित सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। निर्माण खंड-तीन के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खंड के हिस्से में 12 सड़कें आई हैं। इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।गांवों की कनेक्टिविटी होगी बेहतरमुख्यमंत...