बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के चलते शासन ने छह सड़कों के र्निर्माण के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इससे पूर्व में विधायक सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये दिला चुके हैं। सड़कों का निर्माण डूडा द्वारा कराया जायेगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया, शहर में कई ऐसी सड़कें थी जो लंबे समय से जर्जर थी, जिनके पुनर्निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद से भी लोगों ने मांग की, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। अब ऐसी सड़कों का निर्माण सदर विधायक करा रहे हैं। शासन ने विधायक द्वारा प्रस्तावित छह सड़कों के निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...