बांका, जून 6 -- बांका, निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला बिहार की आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस बार 30 जुलाई से श्रावणी मेले की शुरूआत हो रही है। राज्य सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कवायाद शुरू कर दी गई है। जिसकी पहली कडी में जिलों में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने 13 जिलों में आयोजित होने वाले श्रावणी मेलों के लिए 5.50 करोड की राशि स्वीकृत की है। यह भी पढ़ें- जिले में एक करोड़ की राशि से होगा श्रावणी मेले का आयोजन इसमें बांका जिले के लिए 1 करोड की राशि मंजूर की गई है। जबकि भागलपुर के लिए 1.30 करोड एवं मुंगेर जिले के लिए 1 करोड की राशि स्वीकृत क...