पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र एथलेटिक्स बालक का प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरु हो गया है। जिले में एथलेटिक्स खेल के लिए दो सत्र में प्रशिक्षण संचालित है। यह प्रशिक्षण दो अलग अलग समय में निर्धारित है। इनमें पहली पाली सुबह 5 बजे से होती है तो दूसरी पाली संध्या 4 से चलती है। इस केन्द्र के संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना बिहार के तरफ से एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए केन्द्र में प्रशिक्षक भी भेज दिया गया है। एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजीव लोचन बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ के चीप कोच हैं। यहां प्रतिनियुक्ति है। प्रशिक्षक राजीव लोचन ने बताया कि जिले में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में कई प्रतिभावान खिलाड़ी इस समय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान स्...