खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 18 केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें सदर अनुमंडल में 15 व गोगरी अनुमंडल में तीन केन्द्र बनाया गया है। इधर परीक्षा तीन चरणों में आगामी 14 से 21 अप्रैल तक निर्धारित है। जानकारी के अनुसार आगामी 14 अप्रैल, 15 अप्रैल, 17 अप्रैल, 18 अप्रैल, 20 अप्रैल व 21 अप्रैल को परीक्षा होनी है। इसको लेकर जिला स्तर पर तैयारी की जा रही है। बता दें कि तीन अप्रैल को आयोग की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों को एडमिड कार्ड जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.