गया, अप्रैल 1 -- जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उर्वरक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की जा रही है। बुधवार को जिले के 75 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर एक उर्वरक प्रतिष्ठान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया और 10 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कृषि विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों में 98 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई है। इस दौरान एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति रद्द किया गया और 12 उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा 10 दुकानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन का कहना है कि उर्वरकों की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्...