खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को भी तापमान आसामान चढ़ा रहा। तेज धूप रहने से उमस रहा। जिससे लोग खासे परेशान रहे। हालांकि शाम में आसामान में हल्का बादल बना रहा। वही मानसी बाजार एवं आसपास के इलाकों में झमझाम बारिश तो अलौली प्रखंड में बूंदाबांदी हुई। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इधर पूरबा हवा औसतन सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले रविवार को भीषण गर्मी महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह भी पढ़ें- दिनभर तपिश से तड़पा शहर, शाम की फुहार ने दी राहत पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। इसके बाद ...