बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आईजीसी बेगूसराय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ 'उद्योग संवाद' का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास को गति देना, निवेशकों एवं उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पूर्व में आयोजित उद्योग संवाद बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की। सभी संबंधित अधिकारियों को पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश पूर्व में दिया गया था। इस पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में उद्योगों के अनुकूल वातावरण सृजित करने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। मौके पर आए हुए उद्यमी द्वारा सड़क...