गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में द गाजियाबाद हेरिटेज रन 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन के लिए पंजीकरण शुरु हो गए हैं। मैराथन का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें 10,000 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। यह उत्तर प्रदेश की पहली सायंकालीन हेरिटेज रन होगी।मैराथन का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा, जिसका संचालन मैराथन स्पोर्ट्स हब और एक्सएलआर ऐट बेस कैंप करेंगे। आयोजन समिति से सत्या यादव ने बताया कि हॉफ मैराथन, 10 किमी., पांच किमी. और तीन किमी. वर्ग में दौड़ होगी। पांच और तीन किमी. की दौड़ विशेष रूप से गाजियाबाद के सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज रूट पर आयोजित की जाएगी, जिससे प्रतिभागी शहर की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक गौरव को नजदीक से अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि दौड़ में देश-विदेश के पेशेवर और शौकिया धावकों क...