श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- श्रावस्ती,संवाददाता। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 24 मार्च 2026 से शुरू हुआ 100 दिवसीय विशेष अभियान गति पकड़ चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंच कर 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, तंबाकू-शराब सेवन करने वालों, मधुमेह रोगियों और पूर्व टीबी मरीजों जैसे उच्च जोखिम समूहों की सघन जांच कर रही हैं। बुधवार को 15 स्थानों पर कैंप लगा कर 1519 लोगों का एक्सरे कराया गया। संभावित मरीजों की पहचान के लिए उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर एक्स-रे, बलगम जांच, हीमोग्लोबिन और बीएमआई मापन जैसी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही हैं। जांच में पाए गए धनात्मक रोगियों का इलाज किया जाएगा। इसी क्रम में सिरसिया ब्लॉक के बेलहरी गांव में ...