मुंगेर, नवम्बर 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। रबी फसल की तैयारी में जिले के किसान जुट गए हैं। किसान गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की बुवाई को लेकर अपने खेतों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। कृषि विभाग ने जिले में 47,850.302 हेक्टेयर में विभिन्न रबी फसलों के बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। गेहूं, मक्का, चना, मसूर बीज बीज प्राप्त करने के लिये किसानों की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। फसल बुवाई को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में उर्वरक की डिमांड भी काफी बढ़ गई है, जिसमें सबसे अधिक डीएपी खाद की है। जिले में 47850.302 हेक्टेयर में विभिन्न रबी फसलों की बुवाई होगी। जिसमें गेहूं 35022.72 हेक्टेयर, मक्का 4070.83 हेक्टेयर, दलहन 6440.25 हेक्टेयर, तेलहन, 2302.13 हेक्टेयर के साथ ही अन्य रबी फसल 48.5 हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है...