सीवान, अप्रैल 12 -- सीवान,हिसं. । जिला प्रशासन की तरफ से इंटर व मैट्रिक परीक्षा-2026 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक व उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने मोमेंटो देकर सभी को सम्मानित किया। इंटर में अमृता कुमारी, अभिनव कश्यप, सादिया अफरोज, जोहेर अहमद, नव्या कुमारी, लक्की श्रीवास्तव, नाजिश प्रवीण, तन्नू यादव, सूरज कुमार व सलोनी कुमारी को डीएम ने सम्मानित किया। वही मैट्रिक में सृष्टि सिंह, अंकित कुमार यादव, आतिश कुमार और शिवम कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बहरहाल, डीएम ने इनके द्वारा सफल छात्र-छात्राओं की सफलता के लिए किए गये प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने...