मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रहार महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक बंधुओं ने राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के भाव के साथ दस हजार से अधिक प्रहार लगाए। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र की सैन्य विजय का स्मरण करते हुए समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में आरएसएस जिला प्रचारक बसंत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला शारीरिक टोली के सदस्य एवं दंड शिक्षण प्रमुख रंजीत राम बस्ती कार्यवाह श्रवण प्रधान विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख धीरेंद्र झा बस्ती पालक पुरुषोत्तम राजपाल, उमेश राजपाल, संजय प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना...