शामली, अप्रैल 4 -- शामली। मेरठ में शराब पीने से कथित तीन लोगों की मौत के बाद शामली आबकारी विभाग ने कडा रूख अपनाया है। जिला आबकारी अधिकारी ने जिलेभर की तीनों तहसील क्षेत्रों अलग अलग टीमे गठित कर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानो पर चेकिंग कराई। जहां उन्होने सैल्समैनों को बाहरी शराब न बेचने की कडी हिदायत दी। शनिवार को शामली के आबकारी विभाग ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार को शामली की तमाम देशी, अंग्रेजी शराब की दुकानों पर चेकिंग की गई। जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार ने शामली सदर से विनय कुमार सिंह, कैराना तहसील में हेमंत पांर ऊन तहसील में महिला चौधरी के साथ टीमे गठित कर विभिन्न जनपदों मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर और पानीपत के बोर्डर सहित पूरे जिले की देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर चेकिंग की। उन्होने शराब की बोतलों की गहनता से ज...