गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में पशुपालकों को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पशु अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद पशु विभाग इसके लिए भूमि की तलाश में जुट गया है। अस्पताल बनने के बाद पशुओं के इलाज के साथ उनकी सर्जरी भी हो सकेगी। अस्पताल के लिए भूमि चिह्नित होने के बाद विभाग प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा, इसके बाद अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद में पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर है। अस्पताल में पशुओं के इलाज के साथ जांच, ऑपरेशन और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जिले के हजारों पशुपालकों को लाभ मिलेगा। पशु अस्पताल बनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभाग को अस्पताल न...