कोडरमा, जून 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आज 25 जून से 29 जून तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) कोडरमा ने बताया कि रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर लगाए जा रहे हैं। सीएमओ के अनुसार, 25 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। वहीं 27 जून को रेफरल अस्पताल डोमचांच में शिविर लगाया जाएगा।इसके अलावा 29 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जेएसएलपीएस कार्यालय में लगाया गया दो दिनी रक्तदान शिविर स्वास्थ्य विभाग ने जि...