खगडि़या, अप्रैल 17 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में जनगणना 2027 की तैयारी पूरी कर ली गई। गुरुवार को डीएम नवीन कुमार ने क्लेक्ट्रेट सभागार में पदाधिकारियों की बैठक कर निर्धारित समय से पहले करने का निर्देश दिया। वही कोषांग का गठन कर रोज मॉनिटरिंग की बात कही। वही बीडीओ को निर्देश दिया कि 17 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों की बैठक कर पंचायत व वार्ड वार ज्मिमेवारी सौंपेंगे। वह दूसरी ओर जिले के सभी प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत, नगर परषिद कार्यालय में पर्यवेक्षक और प्रगणक को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बताया गया कि जनगणना प्रथम बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जा रहा। यह भी पढ़ें- इतिहास में पहली बार डिजिटल मोड में होगी जनगणना : डीएम जनगणना दो चरणों मे होगी। प्रथम चरण में भवन,मकान सूचीकरण के साथ परिवार के आंकड़े एकत्रित किये ...