मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ। केंद्र सरकार की ओर से जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी किए जाने के बाद शनिवार से जिले में जनगणना प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। डीएम डॉ.वीके सिंह जनगणना से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फरवरी में मकान सूचीकरण को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विमर्श होगा। जनगणना निदेशालय के निर्देशों के तहत आगामी प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन के पास मकान सूचीकरण की तैयारी को फरवरी और मार्च माह का समय है। एक अप्रैल से प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर मकान सूचीकरण करेंगे। फरवरी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीएम वित्त व जिला जनगणना अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया शनिवार की बैठक में आगे की जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.