कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा संचालित मध्यमा व मदरसा की परीक्षा को लेकर कोडरमा जिले में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार से दोनों पालियों में मदरसा की परीक्षा कोडरमा में दो केंद्रों पर संचालित होंगी। कोडरमा के जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्र के अधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार परीक्षार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं पानी, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था सुनिचित करने का निर्देश दिया है। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर ग्लूकोज आदि की भी व्यवस्था करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- मध्यमा और मदरसा की परीक्षा आज से, शामिल होंगें 2979 परीक्षार्थी आरके प्लस टू और पीएम ...