रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में एक अप्रैल (आज) से गेहूं खरीद की शुरुआत होगी। प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी करते हुए किसानों की सुविधा के लिए जिलेभर में कुल 108 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित हो सके। डीआरएमओ अशोक कुमार के अनुसार, स्थापित क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 18, सहकारिता विभाग के 51, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ के 7, एनसीसीएफ के 15 तथा पीसीयू के 17 तौल कांटे लगाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या में वृद्धि भी की जा सकती है। सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2581 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.